बुधवार, 11 मई 2011

छप्पय छंद .....डा श्याम गुप्त

                      छप्पय छंद ......

 किसकी  पत्नी कौनहै,किसके कितने यार |           
कौन करे कब दुश्मनी,कब कर बैठे प्यार |
दुखिया सबसे दीन, कभी निर्वल अति भारी ,
कभी वही बन जाय , महा पावरफुल नारी |
सभी को धूल चटाय, चाहे हो माफिया जितना बड़ा  |
दूरदर्शन सीरियल से समझ लीजिये पाला पड़ा ||


कौन है किसकी पत्नी, कितनी समझ न आय  |
किससे किसका क्या रिश्ता, कुछ बूझ न पाय |
करें नारि सब कर्म , मर्द  ऐठे  बौराए |
कभी शक्ति संपन्न ,कभी रोये चिल्लाए ||
कहें श्याम,यदि कथ्य तथ्य कुछ भी समझ आये नहीं |
एकता  का  दूरदर्शन पर  सीरियल   होगा  वही ||

2 टिप्पणियाँ:

अजित गुप्ता का कोना ने कहा…

अब तो एकता कपूर के साथ कई चैनल भी इसी जुगाड में लगे हुए हैं। ये सभी भारतीय परिवारों की साख गिराकर रहेंगे।

डा श्याम गुप्त ने कहा…

धन्यवाद अजित जी व महेंद्र जी

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification